facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी आदेश पर Google ने Telegram ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, Apple भी उठा सकती है ऐसा कदम

Advertisement

सरकार ने आगामी नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को रोकने के लिए गूगल और एप्पल को टेलीग्राम ऐप को अस्थायी रूप से ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है

Last Updated- June 16, 2026 | 7:17 PM IST
Telegram Ban India
फोटो: कैनवा

गूगल (Google) ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) को प्ले स्टोर से हटा दिया और सरकार के आदेश का पालन करते हुए एप्पल (Apple) भी जल्द ऐसा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार ने आगामी नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को रोकने के लिए गूगल और एप्पल को टेलीग्राम ऐप को अस्थायी रूप से ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है।

प्ले स्टोर से गायब हुआ ऐप

एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटाआई को बताया कि सरकार ने गूगल और एप्पल से ऐप को अस्थायी रूप से हटाने को कहा है। गूगल ने इसे हटा दिया है, एप्पल भी ऐसा करेगी।

जांच के दौरान गूगल प्ले स्टोर पर यह संदेश दिखाई दिया कि ऐप उपलब्ध नहीं है। इस मामले में गूगल, एप्पल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पूछे गए सवालों पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Also Read: मई में पैसिव इक्विटी फंड्स में निवेश तीन महीने के लो पर, बाजार की हलचल का दिखा असर

22 जून तक टेलीग्राम पर प्रतिबंध

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म की पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि तक (22 जून, 2026 तक) प्रतिबंधित किया गया है। यह अवधि नीट (स्नातक) 2026 पुनर्परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगी।

30 जून तक मैसेज एडिटिंग फीचर बंद

एक अलग आदेश में टेलीग्राम को 30 जून तक पहले से भेजे गए मैसेज के लिए मैसेज एडटिंग फीचर को भारत में डिसेबल करने को कहा गया है, ताकि राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े कथित ”पेपर लीक” के बाद बनाए गए साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement