facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG संकट का समाधान: अब केरोसिन बनेगा विकल्प, सरकार ने 60 दिनों के लिए नियमों में दी बड़ी ढील

Advertisement

पश्चिम एशिया संकट से एलपीजी की कमी को देखते हुए सरकार ने 60 दिनों के लिए 'केरोसिन मुक्त' राज्यों में भी केरोसिन वितरण और भंडारण के नियमों में ढील दी है

Last Updated- April 07, 2026 | 5:04 PM IST
Kerosene
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया संकट के चलते देश में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कमी को देखते हुए सरकार ने अगले 60 दिनों के लिए केरोसिन वितरण नियमों में ढील दी है, ताकि खाना पकाने के लिए ईंधन के संकट का सामना न करना पड़े। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा संचालित चुनिंदा पेट्रोल पंप केरोसिन वितरित कर सकेंगे। इसमें वे 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ‘केरोसिन-मुक्त’ घोषित किया गया था।

राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है, ‘दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित करने वाली मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाले केरोसिन तेल का अस्थायी आवंटन करने का निर्णय लिया है, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश आदि वे 21 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं, जिन्हें पीडीएस केरोसिन से मुक्त घोषित किया गया है। इस कदम का उद्देश्य घरों में खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त तेल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।’

सरकार ने खाना पकाने के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तेल मार्केटिंग कंपनियों को 2,500 लीटर तक केरोसिन का भंडारण करने की भी अस्थायी तौर पर अनुमति दी है। प्रत्येक जिले में राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा नामित अधिकतम दो पेट्रोल पंप केरोसिन वितरित कर सकेंगे।

इन पेट्रोल पंपों पर केरोसिन भरने के लिए एजेंट और डीलर को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है, जबकि पहले से लाइसेंसधारी टैंकर वाहनों को भी इसके लिए अतिरिक्त अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। यह छूट कड़ाई से सुरक्षा मानकों और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) द्वारा जारी संचालन संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की शर्त पर दी गई है।

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement