facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस की मंजूरी, 78 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा पेमेंट

Advertisement

इस साल लगभग 10,91,146 गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस के रूप में कुल ₹1,865.68 करोड़ का पेमेंट किया जाएगा।

Last Updated- September 24, 2025 | 4:45 PM IST
pm modi

Railway employees bonus: हर साल की तरह इस साल भी केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मंजूर किया है। इस साल लगभग 10,91,146 गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस के रूप में कुल ₹1,865.68 करोड़ का पेमेंट किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

Also Read: Gold Price: सोने मेंसकती है 8-10% गिरावट, बढ़ती कीमतों के बीच एक्सपर्ट ने किया आगाह

उन्होंने बताया कि PLB का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा / दशहरा से पहले किया जाता है। इस साल भी कर्मचारियों को उनके मेहनत और रेलवे के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए यह बोनस दिया जा रहा है। इस बोनस से कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलता है और वे रेलवे के कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

अधिकतम ₹17,951 का मिलेगा बोनस 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हर एक योग्य कर्मचारी को 78 दिन के वेतन के बराबर अधिकतम ₹17,951 का बोनस मिलेगा। यह राशि रेलवे के विभिन्न कर्मचारियों को दी जाएगी, जिनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘C’ स्टाफ शामिल हैं। रेलवे का वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस दौरान रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढोया और लगभग 7.3 अरब यात्री परिवहन किए।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement