facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने कहा: सिर्फ ID दिखाएं और घर ले जाएं 5KG वाला LPG सिलेंडर, हर डिस्ट्रीब्यूटर के यहां उपलब्ध

Advertisement

सरकार ने 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री तेज कर दी है। बिना एड्रेस प्रूफ सिर्फ आईडी दिखाकर इन्हें आसानी से डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदा जा सकता है

Last Updated- April 05, 2026 | 7:38 PM IST
5kg LPG cylinder
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार ने कहा है उसने छोटे 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की बिक्री तेज कर दी है। अब ये सिलेंडर आसानी से किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से ID प्रूफ दिखाकर काउंटर पर मिल रहे हैं। 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख ऐसे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। ये 5 किलो के FTL सिलेंडर घरेलू 14.2 किलो वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर से अलग हैं। इनकी कीमत बाजार के हिसाब से है और इन्हें खरीदने के लिए पता-ठिकाना बताने वाली कोई प्रूफ नहीं लगती। सिर्फ जरूरी ID दिखानी पड़ती है।

तेल मंत्रालय ने बताया कि कल 4 अप्रैल को ही एक दिन में 90 हजार से ज्यादा 5 किलो के सिलेंडर बिक गए। कुल मिलाकर 23 मार्च से लेकर अब तक 6.6 लाख सिलेंडर की बिक्री हो चुकी है।

Also Read: LPG को लेकर न करें हड़बड़ी! दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, एजेंसियों पर भीड़ लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

कोई कमी नहीं, सप्लाई बढ़ाई गई: सरकार

मंत्रालय ने दावा किया कि LPG डिस्ट्रीब्यूटरों के पास गैस की कोई कमी नहीं है। एक दिन में 51 लाख से ज्यादा घरेलू सिलेंडर डिलीवर किए गए। ऑनलाइन बुकिंग से 95 प्रतिशत मांग पूरी हो रही है।

होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 1400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरों को कारण बताओ नोटिस दिए गए और 36 डीलरशिप सस्पेंड कर दी गई हैं।

सरकार घरेलू LPG और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई को प्राथमिकता दे रही है। अस्पतालों, स्कूलों और घरों की जरूरत पहले पूरी की जा रही है। रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाया गया है और रिफिल के बीच का समय थोड़ा बढ़ाकर डिमांड को मैनेज किया जा रहा है।

कमर्शियल LPG की सप्लाई को पहले के स्तर का सिर्फ 70 प्रतिशत ही रखा गया है। छोटे सिलेंडरों को ज्यादा उपलब्ध कराकर लोगों पर दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है।

सरकार ने कहा कि नेचुरल गैस की घरों और ट्रांसपोर्ट के लिए पूरी सप्लाई बनी हुई है। 6 अप्रैल से फर्टिलाइजर प्लांट्स को औसत खपत का 90 प्रतिशत गैस मिलने लगेगी। नए LNG कार्गो भी आ रहे हैं। सभी रिफाइनरी फुल कैपेसिटी पर चल रही हैं। पेट्रोल पंपों पर स्टॉक पूरा है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर खरीदारी न करें और सिर्फ सरकारी जानकारी पर भरोसा रखें।

Advertisement
First Published - April 5, 2026 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement