facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: PM Modi

Advertisement

PM ने रक्षा मंत्री की ‘एक्स’ पर पोस्ट की उस जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की।

Last Updated- July 05, 2024 | 1:24 PM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार एक सहायक वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इससे सुरक्षा तंत्र को तो मजबूती मिलेगी ही, यह देश को आत्मनिर्भर भी बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट की उस जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने बताया कि भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। सिंह ने कहा, ‘‘2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक है।’’

प्रधानमंत्री ने इसके जवाब में कहा, ‘‘बहुत उत्साहजनक घटनाक्रम। उन सभी को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने तथा भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से एक सहायक वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे सुरक्षा तंत्र को बढ़ाएगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा!’’

इससे पहले, रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम साल दर साल नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है।

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों, रक्षा सामग्री बनाने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और उद्योग जगत को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘सरकार भारत को अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए और अधिक अनुकूल व्यवस्था सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement