facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकार

Advertisement

लोकसभा में मंगलवार को भागीरथ चौधरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी

Last Updated- March 22, 2023 | 2:57 PM IST
Nityanand Rai

सरकार ने बताया है कि विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) 1967 के तहत वर्ष 2022 और 2023 के दौरान अब तक 23 व्यक्तियों को आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया है और उनके नाम अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं।

लोकसभा में मंगलवार को भागीरथ चौधरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी थी। उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के अंतर्गत किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किया है?

गृह राज्य मंत्री द्वारा निचले सदन में प्रस्तुत सूची के अनुसार, वर्ष 2022 और 2023 के दौरान अब तक जिन 23 व्यक्तियों को आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया है, उसमें लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद, शेख सज्जाद, मोहम्मद अमीन खुबै उर्फ मोहम्मद अमीन बट, अरबाज अहमद मीर के अलावा जैश ए मोहम्मद का अली काशिफजान, आशिक अहमद नेंग्रू, हिज्ब उल मुजाहिदीन का इम्तियाज अहमद कंडू, शौकत अहमद शेख, बासित अहमद रेशी, बशीर अहमद पीर, इरशाद अहमद और डा. आसिफ मकबूल डार शामिल हैं।

इन आतंकवादियों की सूची में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का मुश्ताक अहमद जरगर, अल बद्र का अर्जुमंद गुलजार डार, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का हबीबुल्ला मलिक, तहरीक उल मुजाहिदीन का रफीक नाई, हरकत उल जिहाद ए इस्लामी का जफर इकबाल, जम्मू एंड कश्मीर इस्लामिक फ्रंट का बिलाल अहमद बेग, तहरीक उल मुजाहिदीन का शेख जमील उल रहमान, अल कायदा का एजाज अहमद अहंगर के अलावा खालिस्तान टाइगर फोर्स का अर्शदीप सिंह गिल एवं बब्बर खालसा इंटरनेशनल का हरविंदर सिंह संधू शामिल हैं।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत के संविधान की सातवी अनुसूची के अनुसार, पुलिस और लोक व्यवस्था राज्य का विषय है तथा साइबर अपराध सहित विभिन्न आपराधिक ममलों की रोकथाम करने, उनका पता लगाने, जांच करने तथा अभियोग के लिए प्राथमिक रूप से राज्य/संघ राज्य क्षेत्र जिम्मेदार हैं।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement