facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार की सब्सिडी वाले ईंधन का गलत इस्तेमाल, बड़ा खुलासा

Advertisement

सरकार ने पाया कि कुछ औद्योगिक उपभोक्ता सब्सिडी वाले खुदरा ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं

Last Updated- May 28, 2026 | 9:00 AM IST
Fuel

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पश्चिम एशिया संकट पर बुधवार को हुई मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (आईजीओएम) की बैठक हुई, जिसमें पाया गया कि औद्योगिक उपभोक्ता सब्सिडी वाली कीमत का लाभ उठाने के लिए औद्योगिक ईंधन के बजाय खुदरा ईंधन खरीद रहे हैं। साथ ही कुछ डीलरों द्वारा कालाबाजारी के भी मामले सामने आए हैं।

आईजीओएम की बैठक की कार्यवाही पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) और राज्य सरकारों ने जमीनी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। साथ ही उद्योग संगठनों के सदस्यों को भी इस काम से जोड़ा जा रहा है। बैठक में यह भी पाया गया कि मौजूदा व्यवधान के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन के अंतरराष्ट्रीय कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालने से बचने की कवायदक की और करीब 550 करोड़ रुपये रोजाना नुकसान उठाया। सरकार ने कहा, ‘यह सुविधा केवल खुदरा उपभोग के लिए है और नीति के मुताबिक वाणिज्यिक डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक होती है।’

भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति के स्रोतों के विविधीकरण की कवायद में लगा है। इसे देखते हुए रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए देश की तैयारियां जारी रखें। सिंह ने कहा कि उर्वरक और अन्य जरूरी कृषि इनपुट की किसानों को पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी, जिससे कि देश में खाद्यान्न की कीमतें स्थिर बनी रहें।

 

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement