facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Advertisement

केंद्र ने राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी का अलॉटमेंट 20% बढ़ा दिया है। इससे कुल कोटा अब मिडिल ईस्ट संकट से पहले के 70% तक पहुंच गया है।

Last Updated- March 27, 2026 | 2:00 PM IST
LPG

सरकार ने Commercial LPG की आपूर्ति बढ़ाकर युद्ध से पहले की मांग के 70 प्रतिशत तक कर दी है। साथ ही एलपीजी को स्टील तथा ऑटोमोबाइल जैसे प्रमुख उद्योगों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।

केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी का अलॉटमेंट 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कुल कोटा अब मिडिल ईस्ट संकट से पहले के 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसका उद्देश्य स्टील, ऑटोमोबाइल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करना है।

तेल सचिव नीरज मित्तल ने राज्य के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में निर्देश दिया है कि अतिरिक्त आपूर्ति को श्रम-प्रधान उद्योगों जैसे इस्पात, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, डाई, रसायन और प्लास्टिक को प्राथमिकता दी जाए, जो अन्य जरूरी क्षेत्रों को भी समर्थन देते हैं।

उन्होंने लिखा, ”मौजूदा 50 प्रतिशत आवंटन के अलावा अब 20 प्रतिशत अतिरिक्त आपूर्ति का प्रस्ताव है। इससे Commercial LPG का कुल आवंटन पैक्ड नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी के युद्ध-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।”

पेट्रोल-डीजल पर एक्ससाइज भी घटाया

सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। तेल मार्कर्टिंग कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी को राहत देने के लिए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर उत्पाद शुल्क पूरी तरह खत्म कर इसे शून्य कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने 26 मार्च को एक अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है। डीजल पर यह शुल्क 10 रुपये से घटाकर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement