facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार को उम्मीद, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने से मिलेगा इलेक्ट्रिक कुकिंग को बढ़ावा

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 7:30 PM IST
LPG Cylinder price

देश में परिवारों को हफ्ते के सातों दिन और चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध होने से सरकार अब इलेक्ट्रिक कुकिंग (ई-कुकिंग) को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार को उम्मीद है कि हर समय बिजली उपलब्ध होने से लोग अब ई-कुकिंग को अपनाएंगे। इस तरह लोग रसोईघरों में खाना पकाने आदि के लिए बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे।

अतिरिक्त बिजली सचिव अजय तिवारी ने सोमवार को यहां आयोजित एक सम्मेलन में कहा, ‘‘हम ई-कुकिंग की ओर बढ़ना चाहते हैं क्योंकि हमारे घरों में चौबीसों घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध है।’’ उन्होंने बताया कि भारत ने केवल 18 माह में उन 2.6 करोड़ परिवारों को ‘सौभाग्य’ (योजना) कनेक्शन दिए हैं, जिनको बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में इससे पहले कभी भी इतने कम समय में इतने अधिक घरों को बिजली से रोशन नहीं किया गया है। बिजली मंत्रालय ने बयान में तिवारी के हवाले से कहा, ‘‘हम सभी शहरी इलाकों में 23.5 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 23 घंटे और इससे भी ज्यादा बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि बिजली कटौती का दौर पीछे छूट गया है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया में 70 करोड़ लोगों की अब भी बिजली तक पहुंच नहीं है, और सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच जी20 की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सौर और तापीय बिजली से ई-कुकिंग को प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम एकत्रीकरण मॉडल के साथ आ रहे हैं जिससे कीमतें नीचे लाई जा सकती हैं। यदि हमारे पास मानक और किफायती मॉडल हैं, तो हमें 2-3 साल के भीतर सभी शहरी क्षेत्रों को इसके दायरे में ला सकते हैं। 2030 तक हम अधिक से अधिक घरों को ई-कुकिंग के दायरे में लाना चाहेंगे।’’

इलेक्ट्रिक कुकिंग पर ध्यान इस सोच के साथ दिया जा रहा है कि ई-कुकिंग मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट) का एक प्रमुख साधन है, जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देता है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement