facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक सुधार पर हरकत में सरकार, तेजी से कदम बढ़ाने की तैयारी

Advertisement

सरकार ने उन खास क्षेत्रों की एक फेहरिस्त तैयार की है जिनमें वह जल्द और एक निश्चित समय सीमा में सुधार करना चाहती है।

Last Updated- August 28, 2025 | 11:15 PM IST
India

स्वतंत्रता दिवस पर नए आर्थिक सुधारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने उन खास क्षेत्रों की एक फेहरिस्त तैयार की है जिनमें वह जल्द और एक निश्चित समय सीमा में सुधार करना चाहती है।

सरकार कुछ बड़ी महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना चाहती है। इनमें खनन एवं बिजली उत्पादन दोगुना करना, बड़े निवेश के लिए भारत को एक माकूल बाजार के रूप में पेश करना और उद्यमों एवं आम लोगों पर अनुपालन से जुड़े बोझ कम करना शामिल हैं।

सरकार ने विकसित भारत लक्ष्यों के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जिसका अध्यक्ष नीति आयोग के सदस्य राजीव गाबा को बनाया गया है।
यह समिति इन बड़ी परियोजनाओं के जरिये आर्थिक विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगी।

इन परियोजनाओं में खनन क्षेत्र में उत्पादन दोगुना करना, बिजली उत्पादन, हरित हाइड्रोजन सहित नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, लघु एवं उच्च मॉड्यूलर रिएक्टर तैयार करना और कोयला गैसीकरण शामिल हैं। गैर-वित्तीय नियामकीय सुधारों पर गठित एक दूसरी समिति मौजूदा कानूनों की प्रासंगिकता पर भी विचार करेगी। इसके अलावा समिति स्व-अभिप्रमाणन और तीसरे पक्ष की निगरानी से जुड़ी गुंजाइश भी तलाशेगी।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement