facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छिटपुट घटनाओं के बीच विश्व भर में भारतीय फार्मा क्षेत्र की छवि बरकरार : सरकार

Advertisement

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्रीने कहा कि कोविड के दौरान लॉकडाउन के बावजूद भारतीय फार्मा क्षेत्र ने दुनिया के 100 से अधिक देशों में टीकों और अन्य दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति की।

Last Updated- February 02, 2024 | 2:20 PM IST
Natco pharma
Representative Image

खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों के निर्यात के कारण कुछ देशों में मौत होने से देश के फार्मेसी क्षेत्र की छवि खराब होने के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय फार्मा क्षेत्र की छवि दुनिया भर में बरकरार है और वह विश्व का फार्मेसी बन कर उभरा है।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में कहा कि पूरी दुनिया में भारत के फार्मेसी क्षेत्र की बहुत अच्छी छवि है और इसका प्रमाण भारत से दवाइयों के निर्यात में लगातार वृद्धि है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान भारत से दवाइयों के निर्यात में 8.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के बावजूद भारतीय फार्मा क्षेत्र ने दुनिया के 100 से अधिक देशों में टीकों और अन्य दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति की। उन्होंने कहा कि मात्रा के लिहाज से भारत का फार्मा क्षेत्र दुनिया में तीसरे नंबर पर है वहीं मूल्य के मामले में यह 14वें स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि अभी भारतीय फार्मा क्षेत्र 55 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का है और इसे 2030 तक बढ़ाकर 130 अरब डॉलर का बनाने का लक्ष्य है। मंत्री ने स्वीकार किया कि घटिया दवाइयों के निर्यात की कुछ घटनाएं हुईं जिन पर स्वास्थ्य मंत्रालय गौर कर रहा है और उसने जरूरी कदम उठाए हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement