facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, नौकरी के आंकड़े भी दें सरकार: संसदीय समिति

Advertisement

इस कदम से केंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना के तहत सृजित रोजगार के आंकड़ों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी। 

Last Updated- April 20, 2025 | 10:20 PM IST
The aptitude versus gene structure debate योग्यता बनाम जीन संरचना की बहस
प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रम, टेक्सटाइल और कौशल विकास पर बनी संसद की स्थाई समिति ने कौशल मंत्रालय से कहा है कि वह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 के तहत प्रमाणित अभ्यर्थियों के रोजगार पाने के आंकड़े स्किल इंडिया डिजिटल हब (सिद्ध) पोर्टल पर डाले, क्योंकि इस तरह की योजनाओं की सफलता जानने का यही वास्तविक पैमाना है। 

इस कदम से केंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना के तहत सृजित रोजगार के आंकड़ों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।  समिति ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है, ‘समिति ने शिद्दत से महसूस किया है कि प्रमाणन के अंतिम आंकड़े ही योजना लागू करने की सफलता और असर का मानक हैं। समिति का यह भी मत है कि इसके माध्यम से रोजगार मिलने के आंकड़े ही योजना की सफलता जानने का वास्तविक पैमाना है। ऐसे में योजना के माध्यम से रोजगार सृजन के आंकड़े साफ-साफ बताना जरूरी है।’सितंबर 2024 में शुरू की गई सिद्ध, एकीकृत वेबसाइट है, जिसमें कौशल देने, शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के माहौल के बारे में आंकड़े रहते हैं। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कौशल मंत्रालय द्वारा पीएमकेवीवाई 4.0 के लिए भौतिक, वित्तीय और प्रदर्शन लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इस योजना के तहत युवाओं की अनुमानित रोजगार क्षमता के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। कौशल मंत्रालय ने समिति को बताया, ‘पीएमकेवीवाई 4 से रोजगार को नहीं जोड़ा गया है, ऐसे में रोजगार का कोई विशेष लक्ष्य नहीं तय किया गया है।’

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement