facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कृषि उड़ान योजना से 21 और हवाई अड्डों को जोड़ेगी सरकार : सिंधिया

Advertisement

सिंधिया ने कहा कृषि, बागवानी और मछलीपालन क्षेत्रों के जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के तेज रफ्तार परिवहन के लिए शुरू की गई कृषि उड़ान योजना बेहद कामयाब रही है।

Last Updated- February 14, 2023 | 2:12 PM IST
Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को कहा कि सरकार ‘कृषि उड़ान’ योजना (Krishi Udan scheme) से देश के 21 और हवाई अड्डों को जोड़ना चाहती है ताकि जल्दी खराब होने वाले कृषि, बागवानी और मत्स्य उत्पादों का तेज रफ्तार हवाई परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

सिंधिया, भारत की G20 अध्यक्षता में कृषि उप प्रमुखों (G20 Agriculture Deputies Meeting) की इंदौर में जारी बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल कृषि उड़ान योजना से देश के कम से कम 31 हवाई अड्डे जुड़े हैं। मैं इस योजना से 21 और हवाई अड्डों को जोड़ने के लिए रक्षा मंत्रालय से चर्चा कर रहा हूं।’

उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी और मछलीपालन क्षेत्रों के जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के तेज रफ्तार परिवहन के लिए शुरू की गई कृषि उड़ान योजना बेहद कामयाब रही है।

सिंधिया ने मिसाल दी कि पूर्वोत्तर भारत में पैदा होने वाले नींबू, कटहल और अंगूर इस योजना के जरिये न केवल देश के अन्य हिस्सों, बल्कि जर्मनी, इंग्लैंड, सिंगापुर और फिलीपींस तक पहुंच रहे हैं।

G20 बैठक के दूसरे दिन खाद्य सुरक्षा और पोषण, पर्यावरण अनुकूल तरीकों से टिकाऊ खेती, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला एवं खाद्य आपूर्ति तंत्र और कृषि रूपांतरण के डिजिटलीकरण सरीखे चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें : BBC के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिये पहुंची इनकम टैक्स की टीम

बैठक के आखिरी दिन बुधवार को प्रतिनिधियों द्वारा कृषि कार्य समूह की ओर से दिए जाने वाले प्रमुख समाधानों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में 30 देशों के 89 कृषि प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 2:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement