facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATM में नकदी संकट की आशंका! सरकार ने बैंकों को भेजा इमरजेंसी मेल, वजह क्या है?

Advertisement

एटीएम उद्योग परिसंघने पिछले सप्ताह भारतीय बैंक संघ को आगाह किया था कि नकदी की उपलब्धता समस्या बनती जा रही है और देश भर में एटीएम सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं

Last Updated- June 08, 2026 | 8:01 AM IST
ATM

वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों से एटीएम में नकदी भरने में आ रही दिक्कतों के बारे में शनिवार को विस्तृत जानकारी मांगी। विभाग ने बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को भेजे ईमेल में कहा, ‘बैंकों से अनुरोध है कि वे इस मामले की जांच करें और अपनी राय दें। इसमें नकदी भरने में आ रही दिक्कतों के कारण (यदि कोई हों) और उन्हें दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदम शामिल हों।’ विभाग ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर ‘दोपहर(शनिवार) 2:30 तक अनिवार्य रूप से जवाब मांगा’ है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस ईमेल को देखा है।

एटीएम उद्योग परिसंघने पिछले सप्ताह भारतीय बैंक संघ को आगाह किया था कि नकदी की उपलब्धता समस्या बनती जा रही है और देश भर में एटीएम सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। दरअसल, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की नकदी पर निर्भरता अधिक है। इन क्षेत्रों में प्रत्यक्ष हस्तांतरण लाभार्थियों के लिए एटीएम नकदी प्राप्त करने का प्रमुख केंद्र है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा था, ‘यदि नकदी की कमी होती है तो हम निश्चित रूप से यह तय करेंगे कि कमी पूरी हो। हमारा पूरा प्रयास यह सुनिश्चित करना होगा कि जहां भी एटीएम में एक या दो स्थानों पर नकदी की कमी हो, वहां हम तुरंत और तेजी से नकदी पहुंचाएं।’ वरिष्ठ बैंकरों ने इस तथ्य की ओर इशारा किया कि यदि एटीएम में नकदी खत्म हो जाती है तो बैंकों को भी इसकी लागत वहन करनी पड़ती है।

रिजर्व बैंक ने अक्टूबर 2021 में कहा था कि यदि बैंकों और व्हाइट-लेबल ऑपरेटरों द्वारा संचालित किसी एटीएम में महीने में 10 घंटे से अधिक समय तक नकदी खत्म हो जाती है (यानी 10,000 रुपये या उससे कम) तो वह बैंकों और व्हाइट-लेबल ऑपरेटरों पर जुर्माना लगाएगा। व्हाइट-लेबल प्लेयर्स के मामले में – यानी जो गैर-बैंक एटीएम चलाते हैं – उन्हें नकदी मुहैया कराने वाले बैंक जुर्माने का भुगतान करेंगे और बाद में उनसे राशि वसूल करेंगे।

 

Advertisement
First Published - June 8, 2026 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement