facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET परीक्षा को लेकर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों को बड़ा आदेश

Advertisement

शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फर्जी खबरों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए

Last Updated- May 21, 2026 | 9:15 AM IST
NEET PG

सरकार ने प्रमुख सोशल मीडिया मंचों को नीट-यूजी की पुनः परीक्षा के बारे में किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने के प्रति चेताया और निर्देश दिया कि भ्रामक जानकारी फैलाने वाले नेटवर्क की कड़ी निगरानी की जाए और मामला सामने आते ही उसे फौरन हटाएं।

केंद्र सरकार 21 जून को होने वाली परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र के लीक की फर्जी खबरें और अविश्वसनीय परीक्षा-संबंधित सामग्री प्रसारित करने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए काम रही है, ताकि इस बार परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके और छात्रों में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को मेटा, गूगल और टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भ्रामक दावे फैलाने के लिए टेलीग्राम चैनलों और गुमनाम ऑनलाइन समूहों की सक्रियता पर चिंता जताई। बैठक में नकली प्रश्न पत्र लीक के आरोपों, क्लिकबेट सामग्री और अविश्वसनीय जानकारी के तेजी से प्रसार पर चर्चा हुई और इसे रोकने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement