facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सरकार एक-दो महीने में FAME 3 योजना को देगी मंजूरी: भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी

Advertisement

फेम-3 अस्थायी ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम’ (ईएमपीएस) 2024 की जगह लेगी। इस योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही है।

Last Updated- September 04, 2024 | 2:48 PM IST
Govt expected to clear FAME 3 scheme in 1-2 months: H D Kumaraswamy सरकार एक-दो महीने में FAME 3 योजना को देगी मंजूरी: भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि सरकार अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक परिवहन अपनाने वाली योजना ‘फेम’ के तीसरे चरण को एक या दो महीने में अंतिम रूप दे देगी। उन्होंने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह इस योजना के लिए प्राप्त सुझावों पर गौर कर रहा है। इसके साथ ही (हाइब्रिड एवं) इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने व विनिर्माण (फेम) से जुड़ी योजना के पहले दो चरणों में पेश हुईं समस्याओं के समाधान के प्रयास भी जारी हैं।

फेम-3 अस्थायी ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम’ (ईएमपीएस) 2024 की जगह लेगी। इस योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही है। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘फेम-3 पर कई सुझाव आ रहे हैं कि फेम-1 और फेम-2 में जो भी खामियां थीं उन्हें कैसे दूर किया जाए…हम इस पर काम कर रहे हैं। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कुछ सुझाव दिए हैं। इसके लिए हमारा अंतर-मंत्रालयी समूह काम कर रहा है।’’

फेम-3 को अंतिम रूप देने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक या दो महीने के भीतर इस पर काम पूरा हो जाएगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या फेम-3 प्रस्ताव को एक या दो महीने में मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा मंत्री ने कहा, ‘‘अब भी कई सुझाव आ रहे हैं। हमें उन सभी पर गौर करना होगा…जो भी सबसे सही और सकारात्मक तरीका है, हमें उसके हिसाब से निर्णय लेने होंगे।’’

Also read: ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप लाने की जरूरत: प्रह्लाद जोशी

मोटर वाहन डीलर और कंपनियों के पास बिना बिके पड़े माल के बारे में पूछे गए सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें मोटर वाहन उद्योग से कई अनुरोध मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उद्योग को मजबूत करने के लिए सबकुछ रहे हैं।’’ मंत्री ने यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में इन सवालों का जवाब दिया।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement