facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhar की तर्ज पर सरकारी लाएगी ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ फरवरी से लाइव होगा पोर्टल

Advertisement

'वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी' पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 से ली गई है।

Last Updated- January 05, 2024 | 8:45 PM IST
One Nation One Student ID

One Nation One Student ID: सरकार का ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ प्लेटफॉर्म फरवरी में लाइव होने के लिए तैयार है, जहां विभिन्न उच्च शिक्षा निकायों (higher education bodies) के डेटा को एक पोर्टल के तहत एकत्रित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, देश भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रस्तुत डेटा को प्रमाणित करने के लिए इसके तहत एक ‘पीयर क्राउडसोर्सिंग’ सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है।

क्या है ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’

‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 से ली गई है। इस पहल के तहत एकेडमिक प्रोग्रेस और क्रेडेंशियल्स को ट्रैक करने के लिए छात्रों, शिक्षकों के साथ-साथ प्री-प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के संस्थानों को यूनिक आधार-वेरिफाइड डिजिटल आईडी जारी की जाएगी।

वर्तमान में, हायर एजुकेशन सिस्टम में 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या – ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) आईडी पहल शुरू की गई है, जहां 2 करोड़ से अधिक छात्रों को आईडी जारी की जा रही है। इसे जल्द ही स्कूली छात्रों, शिक्षकों और सभी शैक्षणिक संस्थानों तक भी विस्तारित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय के तहत गठित एक डिविजन, नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम (NETF) के अध्यक्ष, अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा, हालांकि आईडी जारी करना शुरू हो गया है, डिजिटल प्लेटफॉर्म जहां सभी जानकारी संग्रहित की जाएगी, फरवरी में शुरू होने जा रही है।

Also read: अंबानी को पछाड़ अदाणी बने भारत, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति; ग्लोबल लेवल पर कौन हैं टॉप-5 अरबपति?

‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ से क्या होगा फायदा

हायर एजुकेशन सिस्टम में संस्थानों का डेटा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), जो एक नियामक निकाय है, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC), राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) सहित अन्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा मेंटेन रखा जाता है।

इससे ऑटोमेटिकली मान्यता प्राप्त और रैंकिंग एजेंसियों को एक स्रोत से डेटा तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस स्थिति में सबसे बड़ी चुनौती इस डेटा को प्रमाणित करने की होगी जिसके लिए NETF एक ‘पीयर क्राउडसोर्सिंग’ सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement