facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ‘उड़ान’ योजना को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी : नायडू

Advertisement

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाना और विमान सेवा को अधिक किफायती बनाना है। इसे 21 अक्टूबर 2016 को 10 वर्षों के लिए शुरू किया गया था।

Last Updated- October 21, 2024 | 2:08 PM IST
Government will extend 'Udaan' scheme for 10 more years: Naidu सरकार ‘उड़ान’ योजना को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी : नायडू

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में योजना के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान’ योजना से क्षेत्रीय विमानन कंपनियों को अस्तित्व में आने और विकास करने का मौका मिला। साथ ही रोजगार सृजन हुआ तथा पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत 601 मार्ग और 71 हवाई अड्डे चालू किए गए। उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाना और विमान सेवा को अधिक किफायती बनाना है। इसे 21 अक्टूबर 2016 को 10 वर्षों के लिए शुरू किया गया था। मंत्री ने कहा कि इस योजना को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा।

Also read: दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की किरण बना, आशा का संचार कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम ने कहा कि मंत्रालय इस योजना के तहत वित्तीय व्यवहार्यता पहलुओं तथा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने पर विचार कर रहा है। मंत्रालय ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कुल 86 हवाई अड्डों… जिनमें 71 हवाई अड्डे, 13 हेलीपोर्ट और दो वाटर एयरड्रोम शामिल हैं, का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे 2.8 लाख से अधिक उड़ानों में 1.44 करोड़ से अधिक लोगों को यात्रा की सुविधा मिली है।’’

वहीं देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से दोगुनी होकर 2024 में 157 हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक 350-400 हवाई अड्डे शुरू करना है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement