facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देगी सरकार, उत्पादन के लिए बनाई 17,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना

Advertisement

प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा और इसका मसौदा तैयार किया जा चुका है

Last Updated- June 28, 2023 | 10:44 PM IST
Green Hydrogen

नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने बुधवार को कहा कि सरकार ने देश में इलेक्ट्रोलाइजर और हरित हाइड्रोजन के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है।

इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन योजना के भाग के मसौदा को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

भल्ला ने कहा कि प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा और इसका मसौदा तैयार किया जा चुका है। इस कदम से स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए पहले से ही संबंधित मंत्रालयों के साथ काम कर रही है।

मंत्रालय इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन और हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के प्रावधानों पर भी काम कर रही है। MNRE सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजनाओं और हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन योजना के भाग के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत 2030 तक कुल 17,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव दिया गया है। इसके विभिन्न किस्तों में लागू किया जाएगा, जिससे सरकार पहले चरण से सीख लेते हुए अगले चरण में सुधार ला सके।

ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 5-7 जुलाई को नई दिल्ली में होगा। एमएनआरई के संयुक्त सचिव अजय यादव ने कहा कि अगले महीने विज्ञान भवन में होने वाले सम्मेलन में लगभग 25 सत्र आयोजित होंगे।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement