facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही: राजनाथ सिंह

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 3:36 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने हॉलीवुड की सफल फिल्म ‘स्पाइडरमैन’ के प्रसिद्ध संवाद का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘ताकत के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती’’ है और भारत के वैश्विक स्तर पर बढ़ते कद के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

सिंह ने एक समारोह के दौरान कहा कि जब भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा, जो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता, मनुष्यों की गरिमा और वैश्विक शांति जैसे सार्वभौमिक मूल्य दुनिया में सभी जगह स्थापित हों।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है और देश के लगभग सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सिंह ने देश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं और यह इन दलों के बिना बरकरार नहीं रह सकता।

उन्होंने खेद जताया कि भारत में ‘‘कई राजनीतिक दल किसी विचारधारा के आधार पर काम नहीं करते और उनकी राजनीति किसी एक व्यक्ति या एक परिवार या एक जाति के चारों ओर घूमती’’ है। उन्होंने एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव’ (भारत आर्थिक सम्मेलन) में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विकसित भारत में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राजनीति विचारधारा और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि परिवार, धर्म और जाति पर।’’

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement