facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार की 14 पाकिस्तानी मैसेंजर एप पर सर्जिकल स्ट्राइक, मेसेज भेजने के लिए आतंकी कर रहे थे इस्तेमाल

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 12:57 PM IST
14 apps Banned by Indian Government

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी एप के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करीब 14 एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया है। ये सभी एप पकिस्तान से संचालित की जा रही थी। दरअसल आतंकी इन मोबाइल मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल संदेश फैलाने और पाकिस्तान से संदेश प्राप्त करने के लिए करते थे।

मोबाइल मैसेंजर वाली 14 एप्लिकेशन पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि खुफिया एजेंसियों से गुप्त सूचना मिलने के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के 14 मोबाइल मैसेंजर एप्लिकेशन को ब्लॉक किया है। सूत्रों के मुताबिक़, इन एप का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने के लिए किया जाता था।

इन एप्स को किया बैन

इन एप्स में Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema जैसे नाम शामिल हैं।

इस कारण लगाया बैन

भारत सरकार ने बताया है कि इन एप से देश की सुरक्षा को खतरा है, जिसके बाद इन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके पहले भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई सोशल मीडिया एकाउंट पर कार्रवाई करते हुए बैन किया था।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। जम्मू कश्मीर में एक्टिव आतंकवादी इन एप के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क साधते थे।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement