facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma sector: मेडिकल डिवाइस पर सरकार का जोर, आने वाली है नैशनल पॉलिसी: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

Advertisement

मांडविया ने फार्मास्युटिकल क्षेत्र के भारतीय उद्यमियों, G-20 देशों के मंत्रियों एवं प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही

Last Updated- August 20, 2023 | 4:31 PM IST
Budget 2024: India in final stages of introducing national policy to promote R&D in pharma-medical devices sectors

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि भारत फार्मा-मेडिकल डिवाइस सेक्टर में अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देने तथा इनोवेसन के लिए एक राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है।

मांडविया ने यहां 17 से 19 अगस्त तक आयोजित G-20 के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक से इतर रविवार को फार्मास्युटिकल क्षेत्र के भारतीय उद्यमियों, G-20 देशों के मंत्रियों एवं प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, पहुंच और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत की प्रतिबद्धता कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष रूप से प्रदर्शित हुई।

मांडविया ने स्वास्थ्य देखभाल के भविष्य को लेकर भारत के दृष्टिकोण के बारे में भी बात की, जो मात्रा-आधारित दृष्टिकोण से मूल्य-आधारित नेतृत्व मॉडल में बदलाव पर केंद्रित है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘स्वास्थ्य सेवा उन्नति में अनुसंधान और विकास के सर्वोपरि महत्व को स्वीकार करते हुए मंडाविया ने एक अभिनव वातावरण को बढ़ावा देने में भारत की प्रगति की घोषणा की।’

उनके हवाले से कहा गया, ‘भारत फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र (मेडिकल डिवाइस सेक्टर) में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने तथा इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है।’

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement