facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हल्दी का उत्पादन दोगुना करेंगे: गोयल

Advertisement

अगले 5 साल में 20 लाख टन हल्दी उत्पादन का लक्ष्य, निजामाबाद में मुख्यालय, पल्ले गंगा रेड्डी चेयरपर्सन नियुक्त

Last Updated- January 14, 2025 | 10:15 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए बाजार विकसित करने तथा अगले पांच साल में उत्पादन दोगुना कर करीब 20 लाख टन करने में मदद करेगा।

बोर्ड का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह नए उत्पादों और मूल्यवर्धित हल्दी उत्पादों के लिए देश के पारंपरिक ज्ञान पर अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देगा। मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हल्दी को सुनहरा मसाला भी कहा जाता है। वैश्विक हल्दी उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है… हम पांच साल में उत्पादन दोगुना कर 20 लाख टन करने की योजना बना रहे हैं।’

सरकार ने अक्टूबर में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की। यह देश में हल्दी तथा हल्दी उत्पादों के विकास व वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करेगा। पल्ले गंगा रेड्डी को बोर्ड का पहला चेयरपर्सन नामित किया गया है। इसका मुख्यालय निजामाबाद (तेलंगाना) में स्थापित किया गया है।

भारत दुनिया में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में 3.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की खेती की गई, जिससे 11.61 लाख टन उत्पादन हुआ। भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में देश के 20 से अधिक राज्यों में उगाई जाती है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement