facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2035 तक प्रमुख बंदरगाहों पर बनाए जाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन के बंकर

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:08 PM IST
Green Hydrogen

भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 2035 तक प्रमुख बंदरगाहों पर हरित हाइड्रोजन के बंकर बनाएगा और इस ईंधन के भरने की सुविधा मुहैया करवाएगा। यह निर्देश जहाजरानी मंत्रालय ने बुधवार को जारी किया।

भारत ग्रीनहाउस गैसों के सबसे ज्यादा उत्सर्जक देशों में से एक है। भारत का लक्ष्य 2070 तक उत्सर्जन कम करके नेट जीरो को प्राप्त करना है। जहाजरानी मंत्री ने बताया कि शुरुआत में तीन बंदरगाहों पर हाइड्रोजन के संचयन के लिए बंकर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। ज

हाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रॉयटर्स को बताया, ‘हमारा लक्ष्य 2035 तक सभी प्रमुख 12 बंदरगाहों पर हरित हाइड्रोजन के लिए बंकर की सुविधा मुहैया करवाना है।’ शुरुआती दौर में पूर्व के पारादीप, पश्चिम के कांडला और दक्षिण के तूतीकोरिन पर यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

सोनोवाल ने बताया, ‘इन बंदरगाहों को हरित बंदरगाह बनाने के लिए धन मुहैया करवाना विचाराधीन है।’ भारत की तटीय रेखा की लंबाई 7500 किलोमीटर (4,660 मील) है। भारत की तटीय रेखा पर 12 प्रमुख बंदरगाहों के अलावा 200 से अधिक बंदरगाह हैं। इन बंदरगाहों से भारत का 95 फीसदी कारोबार होता है और इस कारोबार का मूल्य 65 फीसदी होता है।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement