facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GRSE ने शिप डिजाइन में नए विचारों के लिए इनोवेशन स्कीम शुरू की

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 4:00 PM IST
GRSE

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने पोत डिजाइन और निर्माण उद्योग की चुनौतियों का हल करने के लिए एक नवाचार पोषण योजना की शुरुआत की है जिससे बड़ी संख्या में नए विचारों को सामन लाने में मदद मिलेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि जीआरएसई त्वरित नवाचार पोषण योजना – 2023 (गेन्स) दो चरणों वाली प्रक्रिया है ताकि बड़ी संख्या में नए विचारों को सामने लाने में मदद मिल सके और उनमें से एक का चयन और पोषण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप द्वारा पोत निर्माण में तकनीकी प्रगति के लिए नवाचार समाधानों के विकास की पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के मिशन की शुरुआत करते हुए कोलकाता स्थित जीआरएसई ने नयी योजना की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता के साथ-साथ दक्षता में वृद्धि जीआरएसई के लिए ‘फोकस’ वाले क्षेत्र हैं। जीआरएसई के सबसे युवा अधिकारी, जी सूर्य प्रकाश (सहायक प्रबंधक, वित्त) ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी एवं कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर की उपस्थिति में गेन्स 2023 की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल तरीके से किया गया।

चंद्रशेखर ने कहा कि यह सभी पक्षों के लिए लाभप्रद साझेदारी है और इससे पोत डिजाइन और निर्माण उद्योग में प्रौद्योगिकी और नवाचार के भविष्य को नया रूवरूप मिलेगा।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 4:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement