facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gujarat: वित्तीय सहायता की दो योजनाओं के लिए 4.37 लाख छात्राओं ने पंजीकरण कराया

Advertisement

'नमो लक्ष्मी योजना' के तहत सरकार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक, प्रवेश लेने की इच्छुक लड़कियों को चार साल की अवधि में 50,000 रु प्रदान करेगी।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:10 AM IST
girl student
Representative Image

गुजरात सरकार द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पात्र छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मार्च में शुरू की गई दो योजनाओं के तहत लगभग 4.37 लाख लड़कियों ने पंजीकरण कराया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘नमो लक्ष्मी योजना’ के लिए 4.03 लाख छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं लगभग 37,000 छात्राओं ने ‘शाला प्रवेशोत्सव – कन्या केलवणी महोत्सव 2024’ के तहत ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’ के लिए नामांकन कराया है। यह गुजरात में पहली कक्षा में छात्राओं के नामांकन के लिए एक वार्षिक अभियान है।

‘नमो लक्ष्मी योजना’ के तहत सरकार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक, प्रवेश लेने की इच्छुक लड़कियों को चार साल की अवधि में 50,000 रुपये प्रदान करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह योजना उन लड़कियों के लिए लागू है जिनके परिवार की आय छह लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने के बाद लाभार्थी को हर साल दस महीने तक 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे और शेष 10,000 रुपये दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद दिए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 11वीं और 12वीं कक्षा के लाभार्थियों को हर साल दस महीने तक 750 रुपये प्रति माह मिलेंगे और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को शामिल किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’ का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय चुनने और उसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कक्षा 11वीं और 12वीं में विज्ञान विषय चुनने वाले छात्र-छात्राओं को दस महीने तक 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे जो दो साल में कुल 20,000 रुपये होंगे और शेष 5,000 रुपये 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद दिए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जून और जुलाई महीनों के लिए दोनों योजनाओं के तहत सहायता राशि लाभार्थी की मां के बैंक खाते में या उसके स्वयं के खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से जमा की जाएगी।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement