facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gujarat Earthquake: कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 11:45 AM IST
Earthquake Today

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आईएसआर के अनुसार, भूकंप सुबह सात बजकर 35 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से करीब 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में था। कच्छ जिले में भूकंप का खतरा ‘‘अधिक’’ बना रहता है और नियमित रूप से यहां हल्के झटके महसूस किए जाते हैं।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, राज्य अकसर भूकंप की मार झेलता रहा है और 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 तथा 2001 में यहां भीषण भूकंप महसूस किए गए थे।

वर्ष 2001 में कच्छ में आया भूकंप, भारत में पिछली दो शताब्दियों का दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसमें 13,800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और अन्य 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement