facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gujarat road accident: नवसारी में बस और SUV की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 29 घायल

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 3:20 PM IST
Gujarat road accident: 9 killed, 29 injured in bus and SUV collision in Navsari
PTI

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक SUV कार सामने से आ रही लग्जरी बस से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव में तड़के 3.20 बजे हुई। हादसे के वक्त बस वलसाड जा रही थी, जबकि एसयूवी सामने से आ रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मरने वाले लोगों के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है।

उपाध्याय ने बताया, ‘मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर SUV के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद SUV डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई और लग्जरी बस से उसकी टक्कर हो गई।’ उपाध्याय के मुताबिक, हादसे में SUV में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई बस यात्रियों को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई।

उपाध्याय के अनुसार, SUV में यात्रा कर रहे लोग गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर के रहने वाले थे और वलसाड से अपने गृहनगर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 29 यात्री घायल हो गए हैं, जिनका नवसारी एवं पड़ोसी वलसाड शहर में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Car Accident: हरियाणा रोडवेज ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘नावसरी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्दी ठीक हो जाएंगे। मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सड़क हादसे पर शोक जताया है।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement