facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रील बनाना पड़ा भारी, 350 फीट गहरी खाई में गिरने से ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनवी कामदार की मौत

Advertisement

बता दें कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में आये दिन इस तरह घटनाएं बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले भी एक महिला की गाड़ी चलाते समय रील बनाने के चक्कर में मौत हो गई थी।

Last Updated- July 18, 2024 | 12:58 PM IST
Anvi kamdar

सोशल मीडिया के लिए रील बनाने आज कल खतरे से कम साबित नहीं हो रहा है। इंस्ट्राग्राम पर रील डालने के चक्कर में अक्सर लग खतरे को भाप नहीं पाते है और कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के कुंभे वॉटरफॉल से आया है जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को रील बनाना बहुत महंगा पड़ गया।

बता दें कि 17 जुलाई को महाराष्ट्र के मनगांव जिले में कुम्भे वॉटरफॉल के पास वीडियो शूट करते समय एक ट्रेवल इन्फ्लुएंसर की खाई में गिरने से मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान मुंबई की रहने वाली अनवी कामदार (Anvi Kamdar) के रूप में हुई है। वह ट्रेवल इन्फ्लुएंसर थी और उन्होंने रील बनाना का शौक था।

पुलिस ने बताया कि 27 साल की अनवी 17 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल पर बारिश के मौसम का आनंद लेने के लिए झरने पर गई थी। झरने की तस्वीरें और वीडियो लेने के दौरान अनवी का पैर फिसल गया और वह सीधे 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही सह्याद्रि वीलडलाइफ़ कंसर्वेशन सोसाइटी और मानगांव पुलिस अधिकारी बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रायगढ़ के पुलिस सुप्रींटेंडेंट सोमनाथ घरगे ने कहा कि खाई में गिरने के बाद अनवी जिन्दा थी और उसे बचा लिया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया, ”महिला को खाई से बचाने के लिए नीचे उतरते समय हमारे ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि अनवी जिन्दा नहीं बची है। हालांकि, करीब जाने पर उसकी सांसें चल रही थीं, जिससे पुष्टि हुई कि वह जीवित है। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रील बनाने के चक्कर में बढ़ रही इस तरह की घटनाएं

बता दें कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में आये दिन इस तरह घटनाएं बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले भी एक महिला की गाड़ी चलाते समय रील बनाने के चक्कर में मौत हो गई थी। महिला रील बनाने में इतनी व्यस्त थी कि उसे सड़क के बिलकुल पीछे खाई का पता नहीं चला और कार खाई में जा गिरी।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement