facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Happy Navratri 2024: शारदीय नवरात्र के पहले दिन अपने दोस्तों और परिवार को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज

Advertisement

Happy Navratri 2024: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2024 से होगा और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के साथ होगा।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:34 AM IST
Navratri 2024
Representative image

Happy Navratri 2024: भारत त्योहारों का देश है, और नवरात्रि सबसे खास और बड़े त्योहारों में से एक है। यह पर्व देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों (नवदुर्गा) को समर्पित है। इन रूपों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री शामिल हैं।

नवरात्रि के दौरान लोग देवी दुर्गा के इन रूपों की पूजा करते हैं और अपने परिवार और जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।

नवरात्रि देशभर में धूमधाम और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला नौ दिन का त्योहार है। शारदीय नवरात्रि अक्टूबर महीने में मनाई जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2024 से होगा और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के साथ होगा। नवरात्रि के पहले दिन (गुरुवार, 3 अक्टूबर) की शुरुआत हो चुकी है और यह दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो पर्वतों की बेटी और प्रकृति की सुंदरता की प्रतीक मानी जाती हैं।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह दिन जीवन में खुशी और सकारात्मकता लाने का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन का रंग पीला होता है, जो आशावाद और आनंद का प्रतीक है।

इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं और संदेश भेजकर नवरात्रि की शुरुआत को और भी विशेष बना सकते हैं। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर इन शुभकामनाओं को साझा करके उत्सव के रंग में रंगे और मां शैलपुत्री की कृपा प्राप्त करें।

यहां कुछ संदेश और शुभकामनाएं हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं:

  • मां शैलपुत्री की कृपा से आपका जीवन खुशियों और सफलता से भरा रहे। शुभ नवरात्रि!
  • पीले रंग की तरह आपके जीवन में भी खुशियों का उजाला फैले। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • मां दुर्गा आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास करें। नवरात्रि का यह पर्व आपको नई ऊर्जा और शक्ति दे!
  • नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां शैलपुत्री की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहे। शुभ नवरात्रि!
  • नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना से आपके जीवन में नई रोशनी और सकारात्मकता का संचार हो। शुभ नवरात्रि!
  • इस नवरात्रि पर पीले रंग का विशेष महत्व है, जो खुशियों और उम्मीद का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की कृपा से आपका जीवन भी इसी तरह उज्ज्वल और खुशहाल हो!
  • मां शैलपुत्री की दिव्य कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे। शारदीय नवरात्रि की आपको हार्दिक शुभकामनाएं, आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि आएं।
  • आपको नौ रातों की आनंद, भक्ति और आध्यात्मिक जागृति की शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन की मंगलकामनाएं!
  • नवरात्रि की नौ रातें आपकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करें और आपको शक्ति और साहस प्रदान करें। शुभ नवरात्रि!

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement