facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Election 2024: किसानों के हित में फैसले ले रही केंद्र सरकार – मोदी

Advertisement

हरियाणा में पीएम मोदी ने बासमती निर्यात पर न्यूनतम मूल्य हटाने का किया ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated- September 25, 2024 | 11:13 PM IST
Central government taking decisions in the interest of farmers: Modi किसानों के हित में फैसले ले रही केंद्र सरकार : मोदी

Haryana Election 2024: हरियाणा के गोहाना में मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में लिए गए फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि बासमती पर न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने का फैसला लिया गया है, जिससे धान उत्पादकों को बहुत अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर सीमा शुल्क भी बढ़ा दिया है। इससे सूरजमुखी समेत अन्य तिलहन उत्पादकों को लाभ होगा।

पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में 2020 से ही किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विधान सभा चुनावों में किसानों की नाराजगी को कम करने के लिए सत्ताधारी भाजपा तमाम प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वह गलती से भी हरियाणा में सत्ता में आ गई तो उसकी अंदरूनी कलह के कारण स्थिरता और विकास दांव पर लग जाएगा और यह राज्य को बरबाद कर देगा।

राज्य में 5 अक्टूबर को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए गोहाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला और आरोप लगाया कि आरक्षण का विरोध और उसके प्रति नफरत उसके ‘डीएनए’ में है।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement