facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Elections: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की

Advertisement

कांग्रेस ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जिससे उन सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Last Updated- September 12, 2024 | 8:46 AM IST
Congress
Representative image

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, जिसके साथ ही घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 86 हो गयी है।

कांग्रेस ने अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (सुरक्षित) से सतबीर दबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागर को चुनाव मैदान में उतारा है।

उम्मीदवारों के नामों की यह सूची पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद आई है। कांग्रेस ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जिससे उन सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वैसे, कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से आप के साथ गठबंधन की संभावना को आधिकारिक रूप से खारिज नहीं किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को 40 और उम्मीदवार घोषित किए।

इनमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 8:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement