facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा: पराली जलाने वालों पर 25 लाख रुपये से ज्यादा का लगा जुर्माना

Advertisement

हरियाणा के मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में AQI को लेकर सतर्क है और पराली जलाने के मामलों को कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:48 PM IST
Stubble Burning: Court reprimands Punjab, Haryana governments, summons Chief Secretaries न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई, मुख्य सचिवों को तलब किया

हरियाणा सरकार ने पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 939 चालान जारी किए हैं और 25.12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फसल कटाई मौसम के दौरान पराली जलाने की घटनाओं में 38 प्रतिशत की कमी देखी है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार खेतों में पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक 939 चालान किए गए और 25.12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को लेकर सतर्क है और पराली जलाने के मामलों को कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान हरियाणा में कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणियों में दर्ज किए गए हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement