facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Haryana Political Crisis: मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी संभालेंगे हरियाणा CM पद की कमान

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाम पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Last Updated- March 12, 2024 | 3:15 PM IST
Nayab Singh Saini
Haryana leader Nayab Singh Saini

Haryana Political Crisis: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंत्रिमंडल से आज इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद अब सीएम पद की कमान नायब सिंह सैनी (Haryana new CM Nayab Singh Saini) को सौंपी जा रही है।

चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी।

शाम 5 बजे लेंगे शपथ

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाम पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र के सांसद सैनी को पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल थे। इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन सदस्य थे। दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत की थी।

भाजपा की हरियाणा इकाई के नेताओं का एक बड़ा वर्ग जजपा के साथ गठबंधन का विरोध कर रहा था। इसके बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में आज मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया और फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई। वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। इस गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त था। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

क्यों टूटा गठबंधन?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर इन दोनों दलों में सीटों के बंटवारा को लेकर सामंजस्य नहीं बन पाया जिसे लेकर गठबंधन टूटने की कगार तक आ गया। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा भी तेज है कि JJP सीएम खट्टर की कार्यशैली से भी खुश नहीं थी।

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में सोमवार रात और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें सभी मंत्री-विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक हिस्सा लिए।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की योजना बन रही है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

-भाषा इनपुट के साथ

First Published - March 12, 2024 | 2:29 PM IST

संबंधित पोस्ट