facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hathras Stampede: विशेष व्यवस्था के तहत हाथरस में रुकेंगी ट्रेन

Advertisement

रेल मंत्रालय ने बताया कि लोगों की भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चले

Last Updated- July 03, 2024 | 11:37 AM IST
Stampede at a religious gathering in Hathras
Stampede at a religious gathering in Hathras

रेलवे ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार को मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि लोगों की भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चलेगी। उसने बताया कि इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन, आगरा किला-कासगंज यात्री विशेष ट्रेन और बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेन के सिकंदरा राव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। साथ ही इस रेल मार्ग के अन्य स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों को रोके जाने की विशेष व्यवस्था की गई है।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।’’

मंत्रालय ने मंगलवार रात एक बयान में कहा, ‘‘डॉ. सौरभ डंडियाल के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है, ताकि ऐसे यात्रियों को प्राथमिक उपचार या कोई अन्य चिकित्सकीय सहायता दी जा सके जिन्हें इसकी आवश्यकता है।’’

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि स्टेशन पर इंतजार कर रहे सभी लोगों को पानी और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने कासगंज स्टेशन पर तीन खाली डिब्बे तैयार रखे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सिकंदरा राव स्टेशन की ओर विशेष ट्रेन के रूप में भेजा जा सके।’’

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement