facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कीटनाशकों पर प्रतिबंध के मसले पर सुनवाई आज

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 1:42 AM IST
Pesticide ban

उच्चतम न्यायालय की 27 कीटनाशकों पर 28 अप्रैल को प्रस्तावित सुनवाई से पहले उद्योग के एक समूह ने मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे हानिकारक कीटनाशकों में से एक ‘मोनोक्रोटोफॉस’ से प्रतिबंध हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

फरवरी, 2023 को जारी आदेश मसौदा के मुताबिक ‘मोनोक्रोटोफॉस’ को उन कीटनाशकों की सूची में शामिल किया गया है जिनसे प्रतिबंध हटाया गया है। लेकिन सिविल सोसायटी इस इस आदेश प्रारूप को अन्य आधार पर घेर रही हैं। उनका तर्क है कि सभी 27 कीटनाशकों पर लगे मूल प्रतिबंध आदेश को कमजोर करने का कदम गलत है और इसमें कई प्रमुख मुद्दों को नजरंदाज किया गया है।

सर्वोच्च न्यायाल ने प्रतिबंध हटाए जाने पर केंद्र से चार सप्ताह (27 मार्च, 2023) में जवाब मांगा था। इसमें केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया था कि किस आधार पर प्रतिबंध के आदेश को बदला गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रतिबंध की समीक्षा करने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट भी तलब की है।

इस विवाद की जड़े मई, 2020 से है। केंद्र सरकार ने तब मानव स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए हानिकारक माने जाने वाले 27 कीटनाशकों के आयात, निर्माण, बिक्री, परिवहन, वितरण और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन 27 कीटनाशकों का व्यापक रूप से 66 विवादस्पद कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाता था। बीते कई वर्षों में कई निकायों ने इन कीटनाशकों की विषाक्तता की समीक्षा की है।

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित कीटनाशकों का इस्तेमाल करीब 130 फॉर्मूलों में किया जा रहा है।

हालांकि सरकार ने इस मुद्दे पर उद्योग को कुछ समय दिया था लेकिन यह मसला सुलझा नहीं। कई औद्योगिक निकायों के सुझाव पर एक पैनल का गठन हुआ था।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 1:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement