facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Heatwave: गर्मी से उबला नागपुर, पारा पहुंचा 56 डिग्री के पार

Delhi weather: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मई, गुरुवार को नागपुर का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Last Updated- May 31, 2024 | 3:40 PM IST
Weather: Heatwave in Delhi
Weather: Heatwave in Delhi

Weather Update: नौतपा के चलते देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली के तापमान ने गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और पारा 52.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था। लेकिन अब महाराष्ट्र के नागपुर ने गर्मी के इस रिकॉड को भी तोड़ दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मई, गुरुवार को नागपुर का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा नागपुर में स्थापित चार स्वचालित मौसम स्टेशनों (AWS) में से दो में असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया, जो 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, जो कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुंगेश्वर से भी अधिक था।

Weather: Hot summer day in Nagpur

उत्तरी अंबाझरी रोड से दूर, रामदासपेठ में पीडीकेवी में 24 हेक्टेयर खुले कृषि क्षेत्र में स्थित नागपुर एडब्ल्यूएस में आश्चर्यजनक रूप से 56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Temperature records: दिल्ली के 52.9 से ईरान के 66 डिग्री सेल्सियस तक, दुनियाभर में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे

दिल्ली में पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था

दिल्ली में बुधवार को तापमान अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 52.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित मुंगेशपुर मौसम विभाग के कार्यालय ने दोपहर 2:30 बजे तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह बढ़त उस दिन के बाद दर्ज की गई, जब दिल्ली के बाहरी इलाकों में तीन मौसम स्टेशनों – मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

कैसा है आज दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान था। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई| विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून ने गुरुवार (30 मई) को केरल के तट और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। इसी के साथ जून से सितंबर तक चलने वाले मॉनसून सीजन की शुरुआत हो गई।

केरल में मॉनसून अमूमन 1 जून को आता है तथा अरुणाचल प्रदेश, ​त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, म​णिपुर और असम में यह 5 जून को बरसना शुरू कर देता है। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने मॉनसून के लिए अपने पूर्वानुमान में 31 मई की तारीख बताई थी, लेकिन इसने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी।

First Published - May 31, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट