facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूर्वी भारत में ‘लू’ जारी रहेगी, उत्तर-पश्चिमी मैदानी हिस्सों में जल्द राहत का अनुमान :मौसम विभाग

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 5:08 PM IST
Heat waves

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा और 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।

पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से में पिछले छह दिन से लू की स्थिति बनी हुई है जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में चार दिन से और बिहार में तीन दिन से ऐसी स्थिति है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

वहीं हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement