facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Heatwave: केवल 12 दिन में टूट गया दिल्ली में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड, 49.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तापमान

Heatwave: गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 100 सालों में दिल्ली में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस था, जिसे 15-16 मई 2022 को रिकॉर्ड किया गया था।

Last Updated- May 29, 2024 | 12:40 PM IST
heatwave
Representative Image

Heatwave: दिल्ली में मंगलवार को पारा 49.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कुछ इलाकों, जैसे मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। नजफगढ़ में भी 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 100 सालों में दिल्ली में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस था, जिसे 15-16 मई 2022 को रिकॉर्ड किया गया था।

यह भी पढ़ें: Extreme heat: पता चल गया किस वजह से बढ़ रही बड़े शहरों में गर्मी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लू लगने और हीटस्ट्रोक होने की बहुत अधिक संभावना को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Delhi fire: आग लगने से चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त, पूर्वी दिल्ली में 17 कार जलकर खाक

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने भीषण गर्मी के पीछे का कारण बताते हुए कहा, “खुले खेतों वाले इलाकों में विकिरण (रेडिएशन) बढ़ जाता है। सीधी धूप और छाया की कमी इन क्षेत्रों को अत्यधिक गर्म बना देती है।” उन्होंने आगे कहा, “जब हवा पश्चिम से चलती है, तो यह सबसे पहले इन क्षेत्रों को प्रभावित करती है। चूंकि ये बाहरी इलाके होते हैं, इसलिए तापमान तेजी से बढ़ता है।”

हालांकि थोड़ी राहत की उम्मीद भी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

First Published - May 29, 2024 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट