facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heatwave deaths in India: हीट स्ट्रोक से देश में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, इस राज्य में सबसे ज्यादा बुरा हाल

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर लू (Loo) के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Last Updated- May 31, 2024 | 5:11 PM IST
Lok Sabha election vote counting: By noon it will be known whose government will be formed, counting of votes will start from 8 am लोक सभा चुनाव मतगणना: दोपहर तक पता चल जाएगा किसकी बनेगी सरकार, सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Heatwave deaths in India: देश में गर्मी और हीट वेव (Heat Wave) का सितम अपने चरम पर है और प्रचंड गर्मी की वजह से कई जगहों पर तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर लू (Loo) के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें इस सप्ताह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ने के कारण हुईं है।

भीषण गर्मी से दिल्ली का निकला पसीना

दिल्ली में बुधवार को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस सप्ताह राजधानी में गर्मी से संबंधित पहली मौत दर्ज की गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 40 वर्षीय एक मजदूर की लू लगने से मौत हो गई।

गर्मी से बिहार का सबसे बुरा हाल

भीषण गर्मी से बिहार सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में हीट वेव के साथ पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बीच कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, औरंगाबाद में गुरुवार को लू के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जबकि कैमूर जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी समेत चार लोगों की मौत हो गई। बिहार के आरा में भोजपुर जिले में भीषण गर्मी से तीन अन्य की मौत हो गई।

ओडिशा में भी गर्मी अपने चरम पर

ओडिशा में भी गर्मी अपने चरम पर है। राज्य के राउरकेला क्षेत्र में गुरुवार को एक सरकार हॉस्पिटल में 10 से 12 लोगों की मौत हो गई। राउरकेला के एडीएम आशुतोष कुलकर्णी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि राउरकेला में गर्मी के कारण गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में कल 50 मरीज गर्मी संबंधी शिकायत लेकर आये थे जिनमें से आठ अन्य व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। उनकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा।”

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां लू के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के कई शहरों में तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है जिसके चलते लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश के कई शहर भीषण गर्मी की वजह से बुरी तरह तप रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की कथित तौर पर हीट स्ट्रोक के कारण हुई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज में गुरुवार को तामपान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह 128 वर्षों में अपने सर्वकालिक उच्च अधिकतम तापमान पर पहुंच गया। इसी तरह, रायबरेली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement