facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heatwave Update: दिल्ली में तपिश का तांडव! 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का अलर्ट; कई राज्यों में लू का खतरा

Advertisement

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच देशभर में कहीं हीटवेव तो कहीं आंधी-बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

Last Updated- April 26, 2026 | 1:07 PM IST
Heatwaves
Representative image

Heatwave Update: उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं। विभाग के अनुसार कई राज्यों में हीटवेव और उमस भरा मौसम जारी रह सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गर्मी का असर बना रह सकता है।

दूसरी ओर, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। कई जगहों पर रात में भी तापमान ज्यादा बना रह सकता है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाएगी।

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, आज भी हीटवेव का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी हीटवेव का असर बना रहेगा। यह लगातार चौथा दिन है जब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि गर्मी का असर अभी जारी रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है और आने वाले दिनों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में तेज तूफान के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - April 26, 2026 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement