facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Heatwave Update: दिल्ली में लगातार पांच दिन सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग ने लगातार दूसरे दिन हीटवेव का अनुभव किया, जिसमें अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Last Updated- June 14, 2024 | 4:31 PM IST
Weather Heatwave in Delhi
Representative Image

Delhi Weather Update: दिल्ली वालों को आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अगले पांच दिनों तक देश की राजधानी में हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है। तापमान अधिकतम 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शुक्रवार दोपहर या शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

गुरुवार (13 जून) को पीतमपुरा और पूसा में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया। इसी के साथ ही यह दिल्ली का सबसे गर्म स्थान रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग ने लगातार दूसरे दिन हीटवेव का अनुभव किया, जिसमें अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि बुधवार को यह 44.7 डिग्री था। सफदरजंग ने जून में पहले ही चार दिन हीटवेव का सामना किया, जबकि कुछ क्षेत्रों में 9 जून से ही हीटवेव जारी है।

जफरपुर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद अयानगर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, रिज में 46.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 45.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 45.4 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 45.3 डिग्री सेल्सियस, एसपीएस मयूर विहार में 45.2 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 45.1 डिग्री सेल्सियस, और राजघाट में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक?

इस समय दिल्ली का मौसम भीषण लू के चलते काफी गर्म चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। फिलहाल, इस गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। अभी मानसून दिल्ली के पास नहीं पहुंचा है। अगले हफ्ते भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की पहाड़ों पर आने की संभावना बन रही है। पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी हो सकती है।

दिल्ली में आंधी की संभावना कम है। आने वाले पांच दिनों में दिल्ली में गर्मी और बढ़ने वाली है।  हालांकि, 19 जून के भी बाद मौसम का मिजाज कुछ बदल सकता है और  आंधी या बारिश हो सकती है।  ऐसी उम्मीद है कि दिल्ली में मानसून जून के आखिरी दिनों तक पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement