facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heavy rains in Tamil Nadu: चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में रातभर हुई बारिश, जलभराव से सड़क यातायात प्रभावित

Advertisement

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा मोचन बल को प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पहले से ही तैनात किया जाए।

Last Updated- October 15, 2024 | 10:44 AM IST
Weather Update

Heavy rains in Tamil Nadu: तमिलनाडु में चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में रातभर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि निवारक रखरखाव के कारण सबवे में पानी जमा नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव देखा गया, जिससे सड़क पर चलने वालों को असुविधा हो रही है।

सोमवार रात से चेन्नई और उसके उपनगरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, वह कल, 14 अक्टूबर 2024 को भारतीय मानक समय के अनुसार रात 11:30 बजे तक उसी क्षेत्र में बना रहा। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है और यह आज 15 अक्टूबर की सुबह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक मजबूत क्षेत्र में बदल सकता है।”

पोस्ट में कहा गया, “बाद में इसके दबाव में तब्दील होने तथा अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की आशंका है।”

Also read: निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र, झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जताए गए भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों और उठाए गए कदमों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा मोचन बल को प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पहले से ही तैनात किया जाए।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement