facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heeraben Modi’s Death: प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने जताया शोक

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 4:41 PM IST
PM Modi mother mortal remains

विश्व के कई नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। हीराबेन (99) का अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। हीराबेन का गांधीनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड” ने कहा कि मोदी की मां के निधन के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की प्यारी मां के निधन से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट किया ‘‘मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर मेरी ओर से शोक संवेदनाएं।’’

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी हीराबेन के निधन पर मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement