facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली सुधारों में हरियाणा आगे: एचईआरसी चेयरमैन

Advertisement

शर्मा ने कहा कि बिजली विनियमन एक समवर्ती सूची का विषय है, जो केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को उपभोक्ता संरक्षण के लिए कानून बनाने की अनुमति देता है।

Last Updated- August 18, 2024 | 2:54 PM IST
power
Representative Image

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन नंद लाल शर्मा ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बाद हरियाणा भारत में बिजली सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति करने वाला दूसरा राज्य है।

एचईआरसी का गठन 16 अगस्त 1998 को किया गया था। रविवार को एचईआरसी के स्थापना दिवस पर पंचकूला कार्यालय में निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन शर्मा ने बताया कि पहले राज्य बिजली का प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से करते थे।

उन्होंने कहा कि इन बोर्ड को वितरण, उत्पादन और पारेषण के लिए अलग-अलग निगमों में पुनर्गठित किया गया। शर्मा ने कहा कि बिजली विनियमन एक समवर्ती सूची का विषय है, जो केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को उपभोक्ता संरक्षण के लिए कानून बनाने की अनुमति देता है।

उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन से बिजली सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक क्षेत्रों में केंद्रित निवेश संभव हुआ है। शर्मा ने समय पर सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए बिजली की जरूरतों के सटीक पूर्वानुमान के महत्व की जरूरत बतायी।

उन्होंने कहा, “बिजली उपभोक्ताओं के हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।” एचईआरसी वित्तीय रूप से स्वतंत्र है और सरकारी सहायता पर निर्भर हुए बिना वेतन के लिए अपने कोष का प्रबंधन करता है। शर्मा ने वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) याचिकाओं को संभालने में एचईआरसी की दक्षता की भी प्रशंसा की।

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) के हाल के एक दस्तावेज के अनुसार, एचईआरसी ने हरियाणा बिजली उत्पादन निगम (एचपीजीसीएल) के लिए 69 दिनों में, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएन) के लिए 84 दिनों में और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन) के लिए 98 दिनों में शुल्क आदेश जारी किए। यह विद्युत अधिनियम 2003 द्वारा निर्धारित 120-दिवसीय समय सीमा के भीतर है।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement