facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सबसे ज्यादा उत्पादों को GI टैग मिलने के मामले में 2022-23 में शीर्ष पर रहा केरल

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 1:05 PM IST
GI tag

देश में 2022-23 के दौरान सबसे अधिक संख्या में उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा पाने वाले राज्यों में शीर्ष पर केरल रहा है। जीआई रजिस्ट्री के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

रजिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक अट्टापडी अटुकोम्बु अवारा, अट्टापडी थुवारा, ओनाटुकारा एलु, कंथलूर-वट्टवडा वेलुथुल्ली और कोडुंगलूर पोट्टुवेलारी को जीआई दर्जा दिया गया है।

केरल के इन छह उत्पादों के अलावा बिहार के मिथिला मखाना, महाराष्ट्र में अलीबाग के सफेद प्याज, तंदूर लाल चना, लद्दाख की रक्तसे कारपो खुबानी, असम के गमोसा (गमछा) को भी जीआई दर्जा दिया गया है।

जीआई दर्जा मुख्य रूप से एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में तैयार होने वाले किसी कृषि, प्राकृतिक या विनिर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक सामान) को दिया जाता है। इनके अलावा स्थानीय स्तर पर बनाई जाने वाली स्पेन की ब्रांडी डे जेरेज और इटली के प्रोवोलोन वालपादान (एक प्रकार का चीज़/पनीर) को भी यह सम्मान मिला है।

इससे पहले, 2021-22 में घरेलू और विदेशी बाजारों से 50 उत्पादों को जीआई टैग दिया गया था जिनमें सर्वाधिक सात उत्पाद उत्तर प्रदेश से थे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement