facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैट तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाया

Advertisement

राज्य उत्पाद एवं कराधान विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि डीजल पर वैट 9.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 13.9 प्रतिशत कर दिया गया है।

Last Updated- July 15, 2023 | 5:51 PM IST
Petrol diesel price

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीजल पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) में शनिवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। राज्य उत्पाद एवं कराधान विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि डीजल पर वैट 9.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 13.9 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे डीजल पर वैट 7.40 रुपये प्रति लीटर से तीन रुपये बढ़कर बढ़कर 10.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने नवंबर, 2022 में विधानसभा चुनावों के ठीक पहले वैट में सात प्रतिशत की कटौती की थी।

ऐसे में राज्य सरकार को वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है लिहाजा राज्य को संसाधनों की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सड़कों, जल-आपूर्ति व्यवस्था और बिजली को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है लेकिन क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बहाल करने में लगभग एक साल लगेगा।

सुक्खू ने कहा कि डीजल पर वैट बढ़ाए जाने के बावजूद हिमाचल में पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा की तुलना में डीजल सस्ता है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने डीजल पर वैट बढ़ाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह शुल्क वृद्धि ऐसे समय की गई है जब लोग अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं।

ठाकुर ने इस फैसले को अतार्किक बताते हुए कहा कि इससे लोगों पर भारी बोझ पड़ेगा। इसके अलावा डीजल की कीमत बढ़ने का परिवहन क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ता है और मुद्रास्फीति बढ़ती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement