facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Himachal Rains: बारिश की वजह से 47 सड़कें बंद, तीन जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

Advertisement

Himachal Rains: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि राज्य में 18 बिजली और एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित हुई है।

Last Updated- September 07, 2024 | 4:46 PM IST
Himachal Rains: 47 roads closed due to rain, danger of flash floods in three districts बारिश की वजह से 47 सड़कें बंद, तीन जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण शनिवार को 47 सड़कों पर यातायात बंद करना पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ आने के खतरे की चेतावनी दी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि राज्य में 18 बिजली और एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मालरोन में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पंडोह में 32.5 मिमी, बरथीन में 30.4 मिमी, अघार में 29.8 मिमी, मंडी में 28.7 मिमी, भटियात में 28.4 मिमी, जुब्बरहट्टी में 26 मिमी, भुंतर में 25.7 मिमी, सुंदरनगर में 18.6 मिमी, पोंटा साहिब में 13.4 मिमी, धौलाकुआं में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। मनाली में भी 12 मिमी, कुफरी में 11.6 मिमी और सराहन में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार तक शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी दी है। केंद्र ने बताया कि कुल 47 सड़कों पर यातायात बंद है, जिनमें मंडी में 13, कांगड़ा में 11, शिमला और कुल्लू में नौ-नौ, ऊना में दो और किन्नौर, सिरमौर तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों में एक-एक सड़क शामिल है।

Also read: Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव प्रारंभ, सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी तैनात

हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से वर्षा में 21 प्रतिशत की कमी आई है, तथा राज्य में 652.1 मिमी की औसत बारिश के मुकाबले 517.8 मिमी बारिश हुई है। अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से छह सितंबर तक चालू मॉनसून सत्र के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 157 लोगों की मौत हो गई है और राज्य को 1,303 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement