facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Holi Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस रूट के लिए शुरू हुई नई ट्रेन, होली पर घर जाने वाले करा लें बुकिंग

रंगों के त्योहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। यह नई ट्रेन पंजाब के अमृतसर से उत्तराखंड के लालकुआं तक के बीच दौड़ेगी।

Last Updated- March 02, 2024 | 5:15 PM IST
Train
Representative Image

Holi Special Train: होली को आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में जो लोग ट्रैन से घर जाने की सोच रहे हैं उनके लिए कंफर्म टिकट मिलना इस समय बड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को तकलीफ न हो इसलिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती हैं। हाल ही में रेलवे ने पंजाब से उत्तराखंड के बीच नई ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है।

अगर आपका घर या डेस्टीनेशन इस रूट में है तो यात्री अपनी सीट बुक करवा सकते हैं। आइए, हम आपको इस ट्रेन के बारें और जानकारी बताते हैं।

कहां से कहां तक के लिए शुरू हुई ट्रेन?

रंगों के त्योहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। यह नई ट्रेन पंजाब के अमृतसर से उत्तराखंड के लालकुआं तक के बीच दौड़ेगी।

क्या है ट्रेन नंबर?

इस रेलगाड़ी की संख्या है 15015/15016 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: रेल आधुनिकीकरण से निवेश में तेजी

कब से शुरू होगी Holi Special Train?

इस ट्रेन का संचलन लालकुआं से 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को होगा। वहीं, 06 मार्च, 2024 से हर बुधवार को अमृतसर से होगा।

क्या रहेगी टाइमिंग?

ट्रेन संख्या 15015 का टाइम टेबल

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15015) 05 मार्च,2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से दोपहर 13.40 बजे से प्रस्थान करेगी। इसके बाद, ट्रेन रूद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से रात 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से रात 00.55 बजे छूटकर अमृतसर रात 02.20 बजे पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन में कुल 18 कोच हैं।

यह भी पढ़ें: अमृत भारत स्टेशन परियोजना में महाराष्ट्र पर 2,274 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 56 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

ट्रेन संख्या 15016 का टाइम टेबल

वापसी मे, अमृतसर से यह एक्सप्रेस ट्रेन 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को 05.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद, यह जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रूद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआँ 17.35 बजे पहुंचेगी।

First Published - March 2, 2024 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट