facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Holi Special Train: होली पर घर जाने की है प्लानिंग? रेलवे शुरू करेगी 3 स्पेशल ट्रेन, पढ़ें डिटेल्स

Holi Special Train: रेलवे ने ट्वीट के जरिए बताया कि इन स्पेशल ट्रेन की शुरुआत त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए किया जाता है।

Last Updated- March 07, 2024 | 2:58 PM IST
Railways
Representative Image

Holi Special Train: होली को आने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। इस दौरान, ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना बढ़ा मुश्किल हो सकता है। यात्रियं को एक सीट पाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हर साल की तरह भारतीय रेलवे इस साल भी स्पेशल ट्रेन शुरू कर रही है, जिससे यात्रियों का सफर इस त्योहारी सीजन आरामदायक रहे।

आइए, बताते हैं किस रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान महाराष्ट्र और गुजरात के कई रूट्स पर किया है। रेलवे ने ट्वीट के जरिए बताया कि इन स्पेशल ट्रेन की शुरुआत त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए किया जाता है।

जानें स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स

JHS सुपरफास्ट

बांद्रा टर्मिनस- वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस हफ्ते में केवल एक बार रवाना होगी। रेलवे इस ट्रेन को 09 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 के बीच चलाएगी।

ट्रेन संख्या – 02200

ट्रेन टाइमिंग

बांद्रा टर्मिनस- वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 05:10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से रवाना होगी। ये वी. लक्ष्मीबाई JHS स्टेशन रविवार सुबह 5 बजे पहुंचेगी।

क्या है ट्रेन का रूट्स?

बांद्रा टर्मिनस- वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस रास्ते में ये ट्रेन बोरेवली, वापी सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी, भैयवारा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, डबरा, दतिया स्टेशन पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस रूट के लिए शुरू हुई नई ट्रेन, होली पर घर जाने वाले करा लें बुकिंग

उधना जंक्शन मंगलुरु स्पेशल ट्रेन, सूरत से करमाली ट्रेन

उधना जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन (09057) 20 मार्च 2024 (बुधवार) और 24 मार्च 2024 (रविवार) को चलेगी।

ट्रेन संख्या – 09057

ट्रेन टाइमिंग

उधना जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन रात 08 बजे उधाना जंक्शन से रवाना होगी। इसके बाद, ये ट्रेन अगले दिन सुबह 07 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।

सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या – 09193

ट्रेन टाइमिंग

सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन 21 मार्च 2024 और 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को सूरत से शाम 07:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन करमाली रात 12 बजे यात्रियों को पहुंचा देगी।

किन-किन स्टेशन पर रुकेगी उधना जंक्शन-मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन

उधना जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन- वलसाद, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोड, मनगांव, खेड़, चिपलून, सवर्दा, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी, कांकावली, सिंधूदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी, थिविम, करमाली, मडगांव, कनकोना, करवर, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्देशवर, भटकल, मुकांबिका, कुंदापुरा, उडुपी, मुलकी, सूरतखाल पर स्टेशन पर रुकेगी।

किन-किन स्टेशन पर रुकेगी सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन

सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन- वलसाद, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सवर्दा, अरावली रोड, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी, कांकावली, सिंधूदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी, थिविम होते हुए करमाली स्टेशन पर जाएगी।

 

First Published - March 7, 2024 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट